भोपाल
शहर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर बढ़ीं हुई दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन पर प्रापर्टी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। दरअसल पंजीयन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा एआई की मदद से सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर ही कलेक्टर गाइडलाइन 2025-26 के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा।
पंजीयन विभाग के सूत्रों के अनुसार,वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो हजार से अधिक स्थानों पर सर्वाधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में एक हजार 500 और ग्रामीण क्षेत्र करीब 500 स्थान शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल दूसरी बार प्रापर्टी के दाम बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन बिल्डर और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विरोध के चलते इस पर रोक लग गई थी लेकिन अब नये सिरे से गाइडलाइन तैयार की जा रही है।

More Stories
MP में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% बच्चे पास, बेटियों ने मारी बाजी
CM मोहन यादव’ के नेतृत्व में MP ने नीति, नवाचार और निवेश में बनाए कीर्तिमान, घोषणाओं के बजाय धरातल पर हो रहा काम
CM मोहन यादव का जन्मदिन: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, वन्यजीवों के लिए बड़ा तोहफा