तिरुवनंतपुरम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) रविवार को प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पूर्व कार्यकर्ताओं के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी मलप्पुरम जिले के तिरूर और तनूर इलाकों में पूर्व पीएफआई कार्यकर्ताओं के चार आवासों पर की जा रही है।
सुबह से जारी है छापेमारी
मलप्पुरम जिला पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें छापेमारी शुरू होने से ठीक पहले सूचित किया गया था। सुबह-सुबह शुरू हुई छापेमारी एक साथ की जा रही थी। इससे पहले, NIA ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में PFI मुख्यालय, ग्रीन वैली पर छापेमारी की थी और उसे सील कर दिया था।
सितंबर 2022 में PFI पर लगा प्रतिबंध
सितंबर 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा PFI पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके अधिकांश नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। पीएफआई देश भर में कई हत्या के मामलों में आरोपी है और भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदलने की दिशा में काम कर रहा था। छापेमारी के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

More Stories
लिव-इन पार्टनर को पत्नी जैसे अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 498A सिर्फ शादी तक सीमित नहीं
EPFO Big Update: ₹25,000 बेसिक सैलरी वालों को भी मिलेगा ज्यादा पेंशन का फायदा? 10 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी
भारत का ₹45,000 करोड़ का मेगा रेल प्लान, चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी