कवर्धा
लोकसभा चुनाव 2024 के दुसरे चरण का मतदान शुक्रवार यानी आज जारी है. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कबीरधाम जिले में लोग हमेशा से ही मतदान को लेकर जागरूकता का परिचय देते आए हैं और निर्वाचन में मतदान प्रतिशत अन्य जिलों से ज्यादा देखने को मिलता है.
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत खम्हरिया गांव में युवती पूजा चंद्राकर की शादी मुंगेली जिले के लगरा गांव के युवक रमा चंद्राकर से 26 अप्रैल को संपन्न हुई. इस दौरान दोनों ने सात फेरे के बाद युवती की विदाई हुई, लेकिन युवती ने घर से निकल कर रास्ते में मतदान केंद्र पर डोली रोकवा दिया और युवती ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जागरुकता का परिचय दिया है.
बता दें कि दुल्हन और दुल्हे को शादी के जोड़े में मतदान करने आए, गांव के लोग वह मतदानकर्मी बहुत सराहना किया है. यहां निर्वाचन में मतदान प्रतिशत अन्य जिलों से ज्यादा देखने को मिलता है.

More Stories
बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: पूर्व अग्निवीरों को आरक्षक भर्ती में मिलेगा मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा
जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज को मिलेगा वैश्विक बाजार, महिलाओं और युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा