वेलिंगटन.
टेस्ट बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को इस सप्ताह एक घरेलू क्रिकेट मैच में गेंद से छेड़खानी का दोषी पाया गया है और उन पर न्यूजीलैंड क्रिकेट की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। टीवी फुटेज में दिखा कि निकोल्स की केंटरबरी टीम और आकलैंड के बीच प्लंकेट शील्ड मैच के दौरान उन्होंने गेंद को खुरचा था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘निकोल्स पर आचार संहिता की धारा 1.15 के नियम 3.1 के उल्लंघन का आरोप है। उन्होंने प्लंकेट शील्ड मैच के दौरान यह नियम तोड़ा।’’ सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं की गई है। निकोल्स इस महीने के आखिर में बांग्लादेश दौरा करने वाली कीवी टीम का हिस्सा हैं।

More Stories
T20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच बदली, किस टीम को मिलेगा बड़ा फायदा?
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन के परफॉर्मेंस से सजेगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखना मुश्किल