बिलासपुर.
नई संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय अखिलेश साहू और अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र
CG दशहरा: KCG जिले में एक दिन में 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री