मुंबई
नेटफ्लिक्स ने इस साल की सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार की जाने वाली संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई सीरीज हीरामंडी: द डायमंड के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर इस दुनिया में झांकने का एक शानदार मौका है। इसके हर फ्रेम में राज, जुनून और ड्रामा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
बता दें कि यह सीरीज 1 मई से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी। हीरामंडी में अंग्रेजों का नहीं मल्लिकाजान का सिक्का चलता है! यह थ्रिलिंग ट्रेलर को देखकर दर्शकों को हीरामंडी की दुनिया से रूबरू होने का मौका मिलता है। हीरामंडी में मल्लिकाजान (मनिषा कोइराला) अकेली हैं, जो उच्च श्रेणी की तवायफों के घर पर राज करती है। वह बिना किसी डर के अपना राज चलाती है, लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल पैदा हो होने लगता है।
बाहर, शहर में भी उथल-पुथल मची हुई है, क्रांतिकारी ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की मांग कर रहे हैं, मल्लिकाजान की बेटियों में से एक बिब्बोजान (अदिति राव हैदरी) आजादी की लड़ाई में शामिल हो रही है। इस बीच, मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलमजेब (शर्मिन सहगल), एक नवाब (रईस) के बेटे, ताजदार (ताहा शाह बदुशा) के साथ प्यार का सपना देखती है, और हीरामंडी से बाहर निकलना चाहती है।

More Stories
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी का वीडियो वायरल, आईस पैक वाले सीन पर मचा बवाल