बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने तिरंगा पैटर्न में पेंट हुए शासकीय भवनों की दीवारों पर लोकतंत्र विरोधी नारे लिखे हैं। काले रंग से चुनाव का बहिष्कार करने और कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को मार भगाने की बात लिखी है।
इसके अलावा पर्चे में DRG के 10 जवानों का नाम लिखकर उन पर ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगाया है। उन्हें जल्द सजा देने की बाद लिखी हुई है।
बड़ी बात ये है कि, विधानसभा-लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी शासकीय भवनों से नक्सलियों के लिखे ये नारे अब तक नहीं मिटाए गए हैं। दैनिक भास्कर की टीम जब गांव पहुंची तो यहां जहां भी नजर पड़ रही थी, वहां नक्सलियों के नारे लिखे मिल रहे थे।

More Stories
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा