दंतेवाड़ा
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे।
परिजन करते रहे छोड़ने की विनती
नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे, लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी।
बताया जा रहा है कि नक्सली अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जोगा की पत्नी अरनपुर की सरपंच रह चुकी हैं और इस बार जोगा चुनावी मैदान में थे।

More Stories
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच