मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म जोगीरा सरारा रा का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें नेहा शर्मा उनके साथ मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। टीजर की शुरूआत नवाज के डायलॉग से होती हैं, नवाज कहते हैं 'जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता'। इसके बाद नेहा आती हैं और कहती हैं कि क्या जुगाड़ करोगे तुम, तुम्हारे सारे जुगाड़ फेल हैं।
कुल मिलकर इस फिल्म में खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। फिल्म में नवाज- नेहा के अलावा इसमें जरीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती भी नजर आएंगे। 12 मई को होगी रिलीज बता दें, कुशन नंदी के निर्देशन में बानी यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नईम ए सिद्दीकी ने जोगीरा सारा रा रा को प्रोड्यूस किया है, जिसमें किरण श्याम श्रॉफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। नवाजुद्दीन को आखिरी बार साल 2022 की फिल्म हीरोपंती 2 में देखा गया था।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण