पंजाब
मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर मन्दिर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी और पुजारियों की ओर से माता रानी की चुनरी मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्दर छिंदा, गुरचरण सिंह, ए.एस.आई. वचित्र सिंह, मन्दिर अधिकारी बलवंत सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
8th Pay Commission से DA तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द हो सकते हैं बड़े ऐलान
SKM का कहना है कि भारत के किसानों के लिए प्रधानमंत्री तक पहुँचना मुश्किल है
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी