भुवनेश्वर.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निकट सहयोगी एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वी कार्तिकेयन पांडियन सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। पांडियन मुख्यमंत्री, राज्य के अन्य मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ बीजद नेताओं की मौजूदगी में क्षेत्रीय दल में शामिल हुए।
पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है और उन पर सेवा नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने इस साल 23 अक्टूबर को सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद पर राज्य की प्रमुख 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नवीन ओडिशा योजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

More Stories
राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिशंकर अय्यर का हमला, कांग्रेस के विजय समर्थन को बताया ‘घटिया और भयानक’
तमिलनाडु के 8 दल और नंबर गेम में उलझे थलपति, कौन किसका समर्थन करेगा?
शुभेंदु अधिकारी का CM बनना लगभग तय, 2 डिप्टी CM की शपथ भी होने वाली है; इन विधायकों को मिल सकता है मौका