भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पुरानी जाटखेड़ी के 48 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कैम्प में भाग लिया।
वन विहार के विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन एवं वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ भी करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया।
कैम्प में छात्र-छात्राओं ने किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुली नेक स्टॉर्क, कार्पोरेंट, जकाना, कूट आदि पक्षी देखे और नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के मॉडल का अवलोकन भी किया।
कैम्प में स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक श्री ए.के. खरे, भोपाल बर्ड्स सुश्री संगीता राजगीर एवं श्री विजय नंदवंशी ने छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्य-जीव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वन विहार के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
PMJF PDG लायन तिलोकचंद बरडिया को मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 में चेयरपर्सन – LEO-Lion Liaison की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रूबी गुर्जर हत्याकांड: प्रेमी के साथ कॉल पर कनेक्ट थी रूबी, चीखें रिकॉर्ड होने के बाद छा गई खामोशी; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल