भोपाल
वन मंत्री डॉ. कुवंर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का उद्घाटन स्वर्ण जयंती सभागार, प्रशासन अकादमी शहापुरा, भोपाल में 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे किया जायेगा। वन राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कांसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।
मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोंपज, व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित, की इकाई लघु वनोंपज, प्र-संस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र एम.एफ.पी.-पार्क द्वारा महुआ के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन विषय पर राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का आयोजित किया जा रहा है।

More Stories
MP के 1.5 लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, सीधी भर्ती में मिलेगा 50% कोटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैन मुनि आचार्य के पावन सान्निध्य में आयोजित भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए सम्मिलित
राज्यमंत्री गौर ने ढाई लाख और दो लाख लीटर की क्षमता वाली टंकियों का किया भूमिपूजन