सागर
मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश शुक्ला अब नर्मदापुरम के साथ-साथ सागर जोन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिए दिया गया है। 31 मार्च को सागर जोन की आईजी हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद पद रिक्त हुआ था। अब इस पद पर शुक्ला को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिथिलेश शुक्ला अपने कार्यकाल में अच्छा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।

More Stories
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार