ब्रिसबेन.
चार बार की एकल ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल अभ्यास टूर्नामेंट के जरिये टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। टूर्नामेंट अधिकारियों ने पुष्टि की कि ओसाका 31 दिसंबर से सात जनवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। दो बार की आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी ओपन विजेता ओसाका ने पिछले साल गर्भवती होने के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से नाम वापिस ले लिया था। जापान में जन्मी ओसाका तीन वर्ष की उम्र में अपने माता पिता के साथ अमेरिका आ बसी थी। वह सितंबर 2022 के बाद से टूर पर नहीं खेली है। इस साल 14 जनवरी से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन में वह भाग लेगी।

More Stories
T20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच बदली, किस टीम को मिलेगा बड़ा फायदा?
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन के परफॉर्मेंस से सजेगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखना मुश्किल