भोपाल में गृह मंत्री डॉ. मिश्रा करेंगे अगवानी
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितम्बर 2023 को मध्यप्रदेश की प्रस्तावित यात्रा के लिए 4 केबिनेट मंत्री "मिनिस्टर इन वेटिंग" नामित किये गये हैं। गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह बीना हैलीपेड पर प्रधानमंत्री के आगमन पर स्वागत करेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत प्रस्थान के समय प्रधानमंत्री मोदी को विदाई देंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीना में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव अगवानी और विदाई करेंगे।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए