मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक नाग अश्विन ने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क को अपनी वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी की हाईटेक कार 'बुज्जी' की सवारी करने के लिये आमंत्रित किया है।
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास , दीपिका पादुकोण ,अमिताभ बच्चन , कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभा रही 'बुज्जी' की पहली झलक सामने आई।'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास यानी भैरव की कूल फ्रेंड बनी 'बुज्जी' एक रोबोटिक कार है।प्रभास ने खुद इसके लॉन्च इवेंट में बुज्जी की सवारी करते हुए स्टाइल में प्रवेश किया।नाग अश्विन ने ट्वीट कर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को न केवल बुज्जी देखने, बल्कि उसे चलाने का निमंत्रण भी दिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य ने बुज्जी की राईड की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था,बुज्जी के साथ चिल करके मजा आया। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

More Stories
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी का वीडियो वायरल, आईस पैक वाले सीन पर मचा बवाल
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ करीब 40 भाषाओं में होगी डब, दुनिया भर में रिलीज की तैयारी तेज