पटियाला
पटियाला शहर के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही महिला की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली के छर्रे लगने से एक सेवादार घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान परमिंदर कौर के रूप में हुई है जो पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि घायल की पहचान सेवादार सागर मल्होत्रा के रूप में हुई है। घटना रविवार देर शाम गुरुद्वारा साहिब में सरोवर के पास घटी, जब उक्त महिला शराब पी रही थी।
जब सेवादार ने उसे रोका तो महिला ने बोतल तोड़ दी और उसके हाथ पर वार कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर महिला पर फायरिंग कर दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान पास खड़े सेवादार को गोली के छर्रे लग गए। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सेवादार सागर का इलाज चल रहा है। पुलिस गुरुद्वारा साहिब पहुंची तथा मौके का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती सेवादार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति
ओमान में ड्रोन हमले का शिकार बना तेल टैंकर, मिडिल-ईस्ट संघर्ष में भारतीय की मौत
सीट कन्फर्म नहीं, बढ़ी बेबसी! रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, जनरल डिब्बों की ओर मची भगदड़