मनावर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश का पालन नहीं करने पर मनावर नगर पालिका के सीएमओ संतोष चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। आयुक्त नगरीय विकास और प्रशासन भरत यादव ने सीएमओ के निलंबन के बाद उनका मुख्यालय इंदौर तय किया है। आदेश में कहा गया है कि धार जिले के मनावर नगर पालिका क्षेत्र में रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करने का निर्देश नहीं पूरा किया गया। फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों को लेकर भी इंतजाम नहीं किए गए।
इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि मनावर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान द्वारा शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ली जाती थी और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बढ़ती गई है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।
संतोष चौहान के निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास इंदौर रहेगा। चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

More Stories
MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 16 में तेज बारिश
खंडवा में स्वामित्व योजना का फर्जीवाड़ा, पटवारी सस्पेंड
भोपाल में महाराष्ट्र समाज का सांगीतिक कार्यक्रम, तुषार सोहोनी ने भजनों से बांधा समां