मुंबई
Bigg Boss 17 को अपना विनर मिल गया है। अभिषेक कुमार को हरा कर मुनव्वर फारूकी ने इस शो के खिताब को अपने नाम कर लिया है। मुनव्वर को ईनाम में चमचमाती ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और Hyundai Creta Facelift कार दी गई है।
पावरट्रेन
Hyundai Creta facelift में तीन इंजन ऑप्शन- 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल है।
फीचर्स
इस गाड़ी में पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, 8-स्पीकर बोस सराउंड साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का डुअल डिस्प्ले इंफोटेनमेंट, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम