मुंबई.
देश की सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। 6 लेन वाले पुल की कुल लंबाई 21.8 किमी है। इसका 16.5 किमी. हिस्सा समुद्र और शेष 5.5 किमी. हिस्सा जमीन पर है।
एमटीएचएल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पुल का निरीक्षण किया, इसके बाद उद्धाटन की तिथि की घोषणा की। पुल को एमएमआरडीए ने निर्मित किया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना से मुंबई के शिवड़ी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह आर्थिक राजधानी का चेहरा बदल देगा।

More Stories
हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडा फेंकने से बवाल, विरोध-प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव
ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- अब कोई लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं
ऑपरेशन त्रिशूल: असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार