मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि अभी शक्तिमान प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इसकी अनाउंसमेंट की जायेगी। सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था। फिल्म शक्तिमान के निर्माण का ऐलान पिछले साल किया गया था। सोनी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया था। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस बार शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा, अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज करेंगे।

More Stories
नेहा धूपिया ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, सालों बाद हुआ पछतावा
Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता