शहपुरा
संजीवनी सामाजिक जन कल्याण संस्था के प्रमुख मुकेश अग्रवाल ने कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर शहपुरा नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के संबंध में निवेदन किया है। पत्र में लिखा गया है कि शहपुरा नगर परिषद की शान और गौरव का प्रतीक 100 फीट का राष्ट्रीय ध्वज इस समय सम्मान के साथ नहीं लहरा रहा है नगर परिषद शाहपुरा द्वारा ध्वज की साफ सफाई के लिए ध्वज को उतर गया था जिसे दो माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शाहपुर नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को यथावत नहीं किया गया है।
यदि नगर परिषद शहपुरा के पास अतिरिक्त ध्वजा नहीं है या 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वज की रखरखाव में नगर परिषद शहपुरा सक्षम नहीं है तो यह जिम्मेदारी हमारी संस्था को सौंप दी जाए और यदि नगर परिषद सक्षम है तो नगर परिषद के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से निवेदन है किनगर के गौरव राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना करें और समय पर साफ सफाई का ध्यान रखते हुए ध्वज को सा सम्मान से पुराण नगर परिषद में लगा दें जिससे कि राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहे और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना हो।

More Stories
MP हुआ नक्सलमुक्त! CM मोहन यादव का बयान – अब निवेश और विकास में होगा नंबर वन
MP में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% बच्चे पास, बेटियों ने मारी बाजी
CM मोहन यादव’ के नेतृत्व में MP ने नीति, नवाचार और निवेश में बनाए कीर्तिमान, घोषणाओं के बजाय धरातल पर हो रहा काम