– मध्यप्रदेशविधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा, जहां राज्य सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह अनुपूरक बजट 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रहेगा। अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग को विशेष रूप से क्षतिग्रस्त पुलों और पुलियों के निर्माण के लिए स्वीकृत योजनाओं के तहत अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है। यह कदम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए उठाया जा रहा है।
हम बता दें कि मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की मंजूरी मिलना तय है। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को पिछले साल ई विधान से जोडऩे का फैसला किया गया था। ऐसे में 28 जुलाई से होने वाले सत्र में ई विधान के चलते विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं। इसमें सदन सभी सभी जानकारी के साथ प्रश्नोत्तरी, प्रदेश सरकार का बजट, विभागीय प्रतिवेदन समेत अन्य जानकारी डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध रहेगी। विधायकों को तकनीकी के आधुनिक सेवाओं से जोडऩे की प्रक्रिया में यह बड़ा कदम बताया जा रहा है। एनआईसी द्वारा इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पिछले माह प्रजेंटेशन भी दिया जा चुका है।
पिछले वर्ष जुलाई में हुआ था सत्र
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रस्तावित था, लेकिन यह अपनी निर्धारित अवधि से पहले ही समाप्त हो गया था। तब 14 बैठकें प्रस्तावित थीं। लोकसभा चुनाव की वजह से सरकार मार्च 2024 में पूर्ण बजट पेश नहीं कर पाई थी।

More Stories
भोपाल में 120+ उम्र के 125 वोटर्स, ‘SIR’ में 3.80 लाख नाम हटाए; मंत्री सारंग‑गौर की विधानसभा में सबसे ज्यादा बदलाव
एमपी में नई रेललाइन के लिए 108 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 2030 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य
1.81 लाख किसानों ने कराया गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन, मंत्री राजपूत ने दी जानकारी