भोपाल। इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विरोध प्रदर्शन के लिए इस बार कांग्रेस नए-नए तरीके अपना रही है। आज बुधवार को विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। पहले दिन गिरगिट, दूसरे दिन भैंस और आज तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने पत्ते लपेटकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आदिवासियों की अनदेखी और उन्हे पट्टे नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगाया और विधानसभा में गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि जंगलों से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। वन अधिकार के पट्टे देने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष ने किया वीडियो शेयर
मप्र विधानसभा पर हुए प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन करते हुए विधायकों का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार आदिवासियों को वन पट्टों का अधिकार देना नहीं चाहती है। प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आज बुधवार को विधानसभा में विधायक दल के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

More Stories
भोजशाला सर्वे 124 साल में कई बार, हर बार मिलीं मूर्तियां-श्लोक, MP HC में सुनवाई थोड़ी देर में
अखिलेश यादव का बड़ा दांव: सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 40 हजार पेंशन
भोपाल-छिंदवाड़ा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, कर्मचारियों को तिलक और कलाई पर कलावा बांधा