भोपाल
एम.पी. ट्रांसको ने प्रदेश की पहली 132 के.व्ही. अंडर ग्राउंड लाइन का निर्माण कर इसे ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि भोपाल मेट्रो को विद्युत प्रदाय के लिये एम.पी. ट्रांसको के भोपाल स्काडा सेंटर से ह्यूमन मशीन इंटरफेस तकनीक का उपयोग करते हुये 132 के.व्ही. अंडर ग्राउंड लाइन को रिमोट से ऊर्जीकृत किया। इस लाइन पर अब भोपाल मेट्रो के 132 के.व्ही. आर.एस.एस. सबस्टेशन सुभाष नगर तक एम.पी. ट्रांसको की सप्लाई उपलब्ध हो गई है।
मध्यप्रदेश में पहली बार 132 के.व्ही. वोल्टेज लेबल पर भूमिगत केबल अंडर ग्राउंड लाइन को स्थापित कर ऊर्जीकृत किये जाने के इस महत्वपूर्ण और चुनौती पूर्ण लक्ष्य को हासिल करने पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।
राजेश कुमार शांडिल्य ने बताया कि भोपाल मेट्रो के 132 के.व्ही. आर.एस.एस. सबस्टेशन सुभाष नगर को विद्युत प्रदाय के लिए एम.पी. ट्रांसको के 132 के.व्ही. सबस्टेशन चंबल (भोपाल) से लगभग 2.1 कि.मी. डबल सर्किट लाइन का निर्माण किया गया है। प्रदेश में पहली बार विद्युत पारेषण के लिये इस तकनीक का उपयोग किया गया है।

More Stories
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे
QR Code से आसान हुआ सफर: स्कैन करते ही मिलेगा OPD का सही रास्ता, एम्स में भटकना खत्म