पैरालम्पिक 2024 पेरिस (फ्रांस)
भोपाल
म.प्र. राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा पैरालम्पिक गेम्स 2024 के सेमीफायनल मुकाबले में पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि यह प्राची का दूसरा पैरा ओलम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। आज व्ही.एल.-02 200 मी वूमेंस 200 एम-व्हीएल-2 हीट-1 इवेन्ट में प्राची यादव हीट में 01:06:83 सेकेण्ड समय लेकर क्वालिफाय कर सेमीफानल में प्रवेश किया। वही अकादमी की ही खिलाड़ी पूजा ओझा केएल.-01 200 मी वूमेंस 200 एम-केएल-1 हीट-2 इवेन्ट के हीट मुकाबले में 1:16:09 का समय लेकर सेमीफानल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के सेमीफायनल मुकाबले कल खेले जायेंगें। दोनों ही खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More Stories
बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
सीहोर में विद्युत चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव