भोपाल
मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात मिली है। राजधानी के साथ साथ पूरे प्रदेश में अगले सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जिसके चलते प्रदेश में एमबीबीएस की 700 सीटें बढ़ जाएंगी। इनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट भी शामिल है। जो अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स को संचालित करेगा।
राज्य की मंजूरी के बाद मप्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए कंसर्न दे दी है। जिसके चलते अब एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के मंदसौर, नीमच, श्योपुर और सिवनी में भी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
इनमें 150-150 सीटें शामिल होगी। जानकारी के लिए बतादें कि अभी 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2275 सीट हैं। जिसके बाद बीएमएचआरसी मिलाकर एमबीबीएस की 2975 सीटें हो जाएंगी। वहीं इसमें प्राइवेट कॉलेजों को मिलाकर 5175 सीट हो जाएंगी।

More Stories
प्रदेश में 25 दिन का सिलेंडर नियम कागजी साबित, महीने बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर
अमरीन-आफरीन का ‘ईरानी डेरा’ कनेक्शन उजागर, पिता की मौत के बाद बनीं सेक्स रैकेट की सरगना
एमपी में सबसे ज्यादा गर्म ग्वालियर-चंबल, तापमान 6°C तक बढ़ा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी