सिवनी
सिवनी जिले में बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। पूरे इलाके दहशत का माहौल फैल गया। दरअसल, खेत में काम कर रहे किसान ने इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की सर्चिंग चलती रही। वहीं, ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में बंद हैं।
बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित
मिली जानकारी के अनुसार, काफी दिनों से बाघ का मूवमेंट आसपास कुछ किलोमीटर दूर मिल रहा है। डंडा सिवनी थाना क्षेत्र के गांव कोहका में भी बाघ देखा गया। जिसमें तीन से चार परिवार के लोगों ने बाघ की दहाड़ भी सुनी थी। सबसे पहले बाघ को खेत में काम कर रहे चिंटू पटेल ने देखा था। जिसके बाद उसने जोर- जोर से शोर मचाना शुरू किया। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
वन परिक्षेत्र अधिकारी दान सिंह उइके ने बताया कि हमें बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन बाघ के पदचिन्ह नहीं मिले। साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाघ दिखने पर सूचित करने के लिए कहा है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी एमडी नागोतिया का कहना है कि बाघ देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को सावधान रहने की समझाइश दी गई।

More Stories
धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में लहराया परचम, 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में किया नाम रोशन
इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन आएगी, असम दौरे से हो सकती है घोषणा
बड़े तालाब में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, IAS का बंगला समेत 200 अवैध निर्माण चिन्हित