रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय के विभिन्न कार्यों के लिए 22 करोड़ 52 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्यों में वितरक नहर के सीसी लाईनिंग और पुनरोद्धार सहित अन्य कार्य शामिल है।
माण्ड व्यपवर्तन योजना के लिए 37.26 करोड़ स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन ने सरगुजा जिले के विकासखण्ड सीतापुर की माण्ड व्यपवर्तन योजना के दांयी तट नहर निर्माण कार्य के लिए 37 करोड़ 26 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर रबी और खरीफ फसलों के लिए 1300 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

More Stories
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा
बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात