पूछे जायेंगे 3377 सवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब पहली पंक्ति में बैठेंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 28 जुलाई से प्रारंभ हो रहे सत्र मेंं 3377 सवाल पूछे जाएंगे। तथा मोहन सरकार 10 हजार करोड़ रुपये अनुपूरक बजट पेश करेगी। सदन के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सीट में बदलाव किया गया है। हेमंत अब विधानसभा में पहली पंक्ति में बैठेंगे।
जानकारी के अनुसार इस सत्र में विधानसभा सचिवालय को 3377 प्रश्न मिले है। 191 घनाकर्षण की सूचनाएं और एक स्थगन प्रस्ताव मिला है। वहीं नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की सीट में बदलाव किया गया है। बैतूल विधायक हेमंत अब विधानसभा की पहली पंक्ति में बैठेंगे।
अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
इस मानसून सत्र में डॉ. मोहन यादव की सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। जो लगभग 10000 करोड़ का होगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नों की सही तरीके से तैयारी कर मंत्रियों को अवगत कराएं।
12 दिवसीय सत्र में 10 बैठकें
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगी, जो 8 अगस्त तक चलेगी। 12 दिवसीय सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। 2 अगस्त शनिवार और 3 अगस्त रविवार को अवकाश रहेगा। इस सत्र में कई विधेयक और अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।इस बार पूछे जायेंगे 3377 प्रश्न
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सीट में बदलाव,ग

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय सेवा का फिर उदाहरण बने डायल-112 जवान
MP में मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, SIR के बाद 8.49 लाख नए वोटर जुड़े