धर्मशाला
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप मैच में 5 विकेट झटक कर भारत की जीत की पटकथा लिखने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार को यहां कहा कि अगर टीम सफलता हासिल कर रही है तो उन्हें बाहर बैठने में कोई परेशानी नहीं है। मौजूदा विश्व कप में यह भारतीय टीम की लगातार 5वीं जीत है और शमी को पहली बार अंतिम 11 में मौका मिला है।
हरफनमौला हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण शमी और सूर्यकुमार यादव (शारदुल ठाकुर की जगह) को टीम में शामिल किया गया। शमी ने 54 रन देकर करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। न्यूजीलैंड के 273 रन जवाब में भारत ने कोहली (104 गेंद में 95 रन, आठ चौके, दो छक्के) की पारी के दम पर 48 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाकर जीत दर्ज की।
शमी ने पुरस्कार समारोह में कहा कि लंबे समय बाद टीम में वापसी करने पर आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत होती है और इस मैच ने मेरे लिए वही काम किया है। टीम से बाहर रहने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की वह टीम के हित में कुछ भी करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर टीम अच्छा कर रही हो तो बाहर बैठना मुश्किल काम नहीं है। जब आपके साथी अच्छा कर रहे हैं तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए।

More Stories
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है
टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर भारी रहा न्यूजीलैंड, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान
वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी भी नहीं कर पा रहे कमाल, T20 World Cup 2026 में इन 3 की फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता