नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले और इसके दौरान विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आए मॉरीशस, बंगलादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
प्रधानमंत्री आज जी 20 बैठक से इतर ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
सम्मेलन के अंतिम दिन (10 सितंबर को) मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर भोज पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कनाडा के नेता के साथ भी बातचीत करेंगे। वह कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्राज़ील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व नेताओं का यहां आने का सिलसिला जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे।

More Stories
EPFO Subscribers के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार का बड़ा ऐलान
ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट