नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि संसद में 'दो कमांडरों' की गैरमौजूदगी का खरगे ने फायदा उठाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 40 सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर सकेगी।
पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'मैं उस दिन तो कह नहीं पाया, लेकिन मैं खरगे जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं। बहुत ध्यान से सुन रहा था खरगे जी उस दिन मैं और ऐसा आनंद आया ऐसा आनंद आया और ऐसा बहुत कम मिलता है। लोकसभा में तो कभी कभी मिल जाता है, लेकिन वह दूसरी ड्यूटी पर हैं तो मनोरंजन कम मिलता है।'
उन्होंने कहा, 'लेकिन लोकसभा में खल रही मनोरंजन की कमी को आपने पूरा कर दिया। और मुझे खुशी इस बात की थी कि माननीय खरगे जी काफी शांति से बोल रहे थे, समय भी काफी लिया था। मैं सोच रहा था कि आजादी मिली कैसे। इतना सारा बोलने की आजादी मिली कैसे। बाद में मेरे ध्यान में आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे। आजकल नहीं रहते हैं।' पीएम मोदी ने कहा, 'इसलिए बहुत भरपूर फायदा आदरणीय खरगे जी ने उठाया। मुझे लगता है कि उस दिन खरगे जी ने सिनेमा का एक गाना सुना होगा कि ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा और खरगे जी भी अंपायर नहीं है, कमांडोज नहीं है, तो उन्हें चौके छक्के मारने में मजा आ रहा था। एक बात खुशी की रही कि उन्होंने जो एनडीए के लिए 400 सीटों का आशीर्वाद दिया है। मैं इस आशीर्वाद को सर आंखों पर रखता हूं।'
शुक्रवार को ही संसद में खरगे ने कहा था कि भाजपा अब 400 सीटें जीतने की बात कर रही है। उन्होंने कहा था, 'आपको इतना बहुमत है। पहले 330-334 थी। अब तो 400 पार हो रहा है।' कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद पीएम मोदी समेत भाजपा के सांसद मुस्कुराते हुए नजर आए।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त