नईदिल्ली
भारत ने रविवार को स्विस राजदूत को तलब किया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र इमारत के सामने ‘दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी' पोस्टर के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्विस राजदूत ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से कहा कि वह भारत की चिंताओं के बारे में स्विट्जरलैंड को पूरी गंभीरता से अवगत कराएंगे।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘सचिव (पश्चिम), विदेश मंत्रालय ने आज स्विस राजदूत को बुलाया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र इमारत के सामने निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी पोस्टर का मुद्दा उठाया।'' उसने बताया, ‘‘स्विस राजदूत ने कहा कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड के सामने रखेंगे।'' राजदूत ने कहा कि ये पोस्टर किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही स्विस सरकार के पक्ष को दर्शाते हैं।

More Stories
खामेनेई की मौत पर अजमेर शरीफ के दीवान का बयान: हसनी-हुसैनी खानदान सिर नहीं झुकाता
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात में कई अहम समझौतों पर हुए साइन
कोच्चि: सुपरहिट फिल्म के निर्देशक चिदंबरम एस पोडुवल पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज