नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों से फिलहाल अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को असुविधा न हो इसकी वजह से केंद्रीय मंत्री मार्च में अयोध्या का कार्यक्रम बनाएं।
PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारी भीड़ और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी की वजह से जनता को होने वाली असुविधा रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को सुझाव दिया कि उन्हें मार्च में अपनी अयोध्या यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद मंगलवार को भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए। इसी के साथ ही भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को पांच लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन किए और बुधवार को भी भारी भीड़ देखने को मिली।

More Stories
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार