उज्जैन
12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म कांड के मामले में पुलिस नई जानकारी सामने आई है। बच्ची सतना जिले की रहने वाली है और वहां के जैतवारा थाने में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। इस मामले में कुल पांच आटो चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। बच्ची इन पांचों आटो चालकों के संपर्क में आई थी। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई।
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची गत सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे बस से उज्जैन पहुंची थी। अभी तक की पड़ताल में यह सामने आया है कि वह अकेले ही थी। हालांकि इस बिंदु पर अभी और जांच की जा रही है।
मंत्री उषा ठाकुर का बयान
इस मामले में मंत्री उषा ठाकुर का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे अपराधियों को चौराहे पर फांसी देना चाहिए।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था