रीवा में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे
भोपाल
जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार 2 सितंबर को रीवा एवं रविवार 3 सितंबर को सतना प्रवास में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मंत्री शुक्ल शनिवार प्रातः 10 बजे नगरपालिक निगम रीवा में दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न 1 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपराह्न 4 बजे ग्राम भटलो में नव-निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। मंत्री शुक्ल रविवार 3 सितंबर को मुकुंदपुर में अपराह्न 4 बजे बटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण एवं रेपटाइल हाउस का भूमि-पूजन करेंगे।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए