भोपाल
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा का तीसरा दिन है। विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में आज मंगलवार को मैहर से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रामखेलावन पटेल और सांसद गणेश सिंहने यात्रा का शुभारंभ किया।
इसके पहले गृहमंत्री मिश्रा ने मंदिर में शारदा माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इधर, मालवा क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ नीमच से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं मंत्री मोहन यादव ने किया।

More Stories
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश