आइजोल
मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार को लेंगपुई हवाई अड्डे पर फिसलने से म्यांमार वायु सेना के विमान के क्रू के कम से कम आठ सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। म्यांमार वायु सेना के फिक्स्ड विंग परिवहन विमान 92 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस ले जाने के लिए लेंगपुई हवाई अड्डे पर आया था। अधिकारियों ने बताया कि मध्यम आकार के विमान में पायलट समेत सवार 14 लोगों में से आठ घायल हो गए और छह सुरक्षित हैं। घायलों को तुरंत लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया।
मिजोरम आपदा प्रबंधन अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ आइजोल शहर से 30 किमी दूर लेंगपुई हवाई अड्डे पर पहुंचे और म्यांमार वायु सेना के विमान के घायल चालक दल को बचाया।
अधिकारियों के अनुसार, 276 म्यांमार सैनिकों में से 184 अपने शिविरों पर सशस्त्र लोकतंत्र समर्थक जातीय समूहों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद 17 जनवरी को मिजोरम भाग आए थे। सोमवार को म्यांमार के सैन्य विमान से उनको घर वापस भेज दिया गया। शेष 92 म्यांमार सैनिकों को मंगलवार को एयरलिफ्ट किया जाना था। अधिकारी ने कहा कि सैनिकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी दी गई।पिछले साल 13 नवंबर से म्यांमार से भागकर भारत के मिजोरम पहुंचने वाले सैनिकों की संख्या 636 हो गई है।

More Stories
Trump Tension: ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की मार, अमेरिका में ट्रंप के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का ताबड़तोड़ पलटवार, बहरीन-कुवैत से लेकर तेल टैंकरों तक मची अफरा-तफरी
भारत के आमों पर नेपाल की रोक से मचा हड़कंप, बाजार में बढ़ी चिंता, महंगाई का खतरा गहराया