कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में करेंगी बड़ा शक्ति प्रदर्शन
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाकर चार राज्यों का जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती से माफी मांगने के बाद अशोक की हाल ही में बसपा में वापसी हुई है। अशोक को छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले इस सेक्टर को रणधीर सिंह बेनीवाल देख रहे थे। अब बेनीवाल को सेक्टर-चार का केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है, जिसे अब तक डा. लालजी मेधांकर संभाल रहे थे। मेधांकर अब सेक्टर पांच देखेंगे, जबकि पूर्व विधायक अतर सिंह राव अब सेक्टर छह की जिम्मेदारी संभालेंगे। सेक्टर छह पहले पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के पास था। सेक्टर एक के पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर दो के पूर्व सांसद राजाराम को यथावत रखा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मायावती ने संगठन की दृष्टि से देश को छह सेक्टर में बांटते हुए हर एक में तीन से चार राज्यों को रखा है। सेक्टर के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर के कार्यों की समीक्षा का दायित्व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को दिया है। 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि है। ऐसा माना जा रहा है कि उससे पहले मायावती, बसपा में कई नेताओं की वापसी का फैसला ले सकती हैं। अशोक सिद्धार्थ को नई जिम्मेदारी देने के बाद अब देखना बाकी है कि मायावती पार्टी के लिए और क्या बड़े फैसले लेंगी।
पंचायत चुनाव पर फोकस
उप्र में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। बता दें मायावती पंचायत चुनाव पर फोकस करते हुए 2027 को लेकर बड़ा संदेश देना चाहती हैं। इसके लिए मायावती, कांशीराम पुण्यतिथि से लखनऊ में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगी।

More Stories
वैश्विक तनाव के दौर में भारत बना भरोसेमंद साथी, यूरोप-कनाडा ने बढ़ाई साझेदारी
मुंबई में दर्दनाक हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, एक की मौत, तीन घायल
उड़ान से पहले ‘बम’ की धमकी, पायलट को मिली पर्ची से कोलकाता एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी