रायपुर
सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर के द्वारा पहली बार प्रकाशित वैवाहिक पत्रिका का विमोचन कल, रविवार को शाम 5,30 बजे संजयनगर रिंगरोड स्थित भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य पूर्व मंत्री व विधायक अतिथि सत्यनारायण शर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त डॉ रामसुन्दर दास एवं विशेष अतिथि के रुप में कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। समाज के गौरव लल्लू महाराज के भजन उपरांत भोजन की व्यवस्था होगी। वैवाहिक पत्रिका में लगभग ढाई सौ बायोडाटा हैं जिससे समाज के अभिवावकों को एक मंच प्राप्त होगा।

More Stories
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
BSP कर्मियों को ₹30,200 बोनस की उम्मीद, बैठक में चर्चा
शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : सोनमणि बोरा