डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त
नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च, 2024 से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 26 मार्च तक 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 450 रूपये नगद राशि सहित 31 करोड़ 92 लाख 54 हजार 401 रूपये मूल्य की सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इस दौरान 6 लाख 58 हजार 157 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, इसका मूल्य 10 करोड़ 56 लाख 21 हजार 800 रूपये है।
इसी तरह 4 करोड़ 53 लाख 33 हजार 8 रूपये मूल्य के 8 हजार 696 किलोग्राम ड्रग्स और 3 करोड़ 32 लाख 52 हजार 934 रूपये मूल्य की 152 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ जब्त की गई हैं। साथ ही 11 करोड़ 91 लाख 70 हजार 209 रूपये मूल्य की अन्य सामग्रियाँ (रेडीमेड, गारमेंटस् आदि) जब्त की गई हैं।

More Stories
नेक्स्ट जेन टैलेंट समिट 2026 में श्री कल्याणी नृत्य कला समिति के 9 छात्रों ने जीते पुरस्कार, दीक्षा अस्थाना ने दी बधाई
भोपाल में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की झड़ी, कई जिलों के एसपी हुए बदल
आम मौसम नहीं रहेगा खास, हर दो दिन में बदलाव, आंधी, बारिश और गर्मी से फसलें प्रभावित