इंदौर
स्थानीय नौलखा बस स्टैंड के बाहर एक बस में भीषण आग लग गई । कुछ लोगों के अनुसार बस में 50 यात्री सवार थे जो आग लगने से पहले ही उतर गए थे। बस में आग लगते ही सिविल डिफेंस की यातायात मित्रों की टीम द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड के अमले द्वारा बस की आग पर काबू पाया गया। बस में आग लगते ही नौलखा बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। पता चला है कि आग लगते ही चालक बस से कूद गया था।
यह बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि जिस समय बस में आग लगी उस दौरान बड़ी संख्या में बस नौलखा बस स्टैंड परिसर में खड़ी हुई थी। आने-जाने वाले यात्रियों की भी इस दौरान बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में मौजूदगी थी।

More Stories
MP BJP में संगठनात्मक फेरबदल, शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया प्रभारी
MP में कल से भारी बारिश, 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग रहेगा सिस्टम
मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी