रायपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 6 मई को सुबह 11 बजे राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर संभाग तथा 10 मई को सुबह 11 बजे राजीव भवन अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारी की बैठक लेकर बूथ-सेक्टर-जोन कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रभारी बूथ प्रबंधन कमेटी अरुण सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

More Stories
21 साल की रत्ना बनीं आधुनिक खेती की मिसाल, नए तरीकों से कमा रहीं लाखों रुपए
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
भानपुरी में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम हेल्थ एटीएम का शुभारंभ