मुंबई
एंडटीवी के दूसरी मां, हप्पू की उलटन पलटन और भाबीजी घर पर हैं में दर्शकों के सामने कुछ दिलचस्प खुलासे होंगे। इस सप्ताह के एंडटीवी के दूसरी मां की कहानी के बारे में बताते हुये शमशेरा ने कहा यशोदा (नेहा जोशी) मालती (अनीता प्रधान) के हाथों दही चीनी खाने के लिये गुप्ता निवास पहुंचती है, क्योंकि उसने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिये रणधीर (दर्शन दवे) के खिलाफ जंग छेड़ दी है।
अरविंद (मयंक मिश्रा) यह सब देख लेता है और मालती को दही चीनी देने से रोकने के लिये दखल देता है। वह यशोदा को वहां से चले जाने के लिये कहता है। तभी दादाजी (सुनील दत्त) वहां पहुंच जाते हैं। वह अरविंद को एक किनारे ले जाते हैं और मालती को यशोदा को दही चीनी खिलाने की इजाजत दे देते हैं। इसके बाद यशोदा शमशेरा (स्वतंत्र भारत) को साथ लेकर गेस्ट लिस्ट हासिल करने के लिये रणधीर के आफिस पहुंचती है। इस दौरान रणधीर उन्हें देख लेता है और गेस्ट लिस्ट को फाड़ देता है। रणधीर छिपकर यशोदा और मनोज (आरजे मोहित) की बातें सुन लेता है और गायत्री को इस बारे में बताता है, जो कोर्ट पहुंचती है और यशोदा एवं मनोज की तरफ बढ़ती है।
हालांकि, रास्ते में अचानक से एक महिला गायत्री से टकराती है, जोकि दरअसल मालती है और इस खुलासे से रणधीर और गायत्री दोनों ही चैंक जाते हैं। एंडटीवी के हप्पू की उलटन पलटन की इस हफ्ते की कहानी के बारे में बताते हुये राजेश ने कहा हप्पू (योगेश त्रिपाठी) बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) को गीली जमीन पर फिसलते हुये देख लेता है, जिससे उसकी गहरे भय की यादें ताजा हो जाती हैं।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण