बड़वानी
जिले की चारो विधानसभा निर्वाचन में नाम निर्देशन फार्म भरने के पंचम दिवस अर्थात शुक्रवार को विधानसभा राजपुर से 2 उम्मीदवार ने, तथा विधानसभा पानसेमल से 4 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन फार्म भरा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजपुर से रविन्द्र चौहान ने भारत आदिवासी पार्टी से तथा नर्मदेहर मोतीलाल ने निर्दलीय नामांकन प्रस्तुत किये है। इसी प्रकार विधानसभा पानसेमल से प्रकाश खेड़कर ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस से सुरतीबाई जाधव ने निर्दलीय, चन्द्रसिंग पंवार ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस से तथा दयाराम जामसिंह ने आम आदमी पार्टी से अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। इन नामांकन फार्म सहित अभी तक जिले में 19 नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किये गये है।

More Stories
प्रत्येक नागरिक की जिंदगी हर कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण : प्रमुख सचिव डॉ. कुमार
भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा