मुंबई
मनीषा रानी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस सेलेब्स में से एक हैं। वो अपने नए-नए लुक्स के कारण भी एक सनसनी बन गई हैं, लेकिन ज्यादातर सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने यूट्यूब चैनल से की जो उनके ही नाम से ही चला। चैनल 18 जुलाई, 2017 को सामने आयया और वहां उनके कंटेंट भी खूब वायरल होते हैं। हाल ही में मनीषा को रैंप वॉक करते देखा गया और फैंस को उनकी ये अदा बहुत पसंद आई है।
मनीषा रानी को हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक करते देखा गया। मनीषा के हॉट अवतार ने सबको घायल कर दिया। वो एक गोल्डेन कलर की ड्रेस में कहर बरपा रही थीं। खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ मनीषा ने रैंप पर चलते हुए गदर काटा। उन्हें देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। उनके फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट में लिखा- बंदी में कॉन्फिडेंस बहुत है। एक ने कहा- मनीषा के भोजपुरी फैंस खुश हो गए होंगे।
मनीषा रानी की ये अदाएं
मनीषा के करियर ने तब उड़ान भरी जब वह 2023 में फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा बनीं, जहां वह दूसरी रनर अप रहीं और न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लाखों लोगों का दिल जीता। हालात तब और भी बेहतर हो गए जब 2024 में, उन्होंने डांस-रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में वाइल्ड-कार्ड बनकर भाग लिया और सीज़न की विनर बनकर उभरीं।
पहली बार कहां और कब दिखीं मनीषा रानी
भारतीय टेलीविजन पर मनीषा रानी की पहली उपस्थिति डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 5' में थी, जहां उन्हें पहले दौर में ही बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 2020 में एंड टीवी के सीरियल 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में एक छोटा सा रोल किया।
मनीषा रानी के इंस्टा फॉलोअर्स
वह काफी कठिन दिनों से गुजरी हैं और आखिरकार उन्हें दुनिया से ढेर सारा प्यार और तारीफ मिली है। हम उनके फैंस को उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना सारा प्यार जताते हुए देख सकते हैं। मनीषा ने इंटरनेट पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और जब उनकी सोशल मीडिया ताकत की बात आती है, तो उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 12.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज