नई दिल्ली.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी। बता दें, खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।
उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।'

More Stories
‘जांच से पत्नी को क्यों है ऐतराज?’ पति का दावा- बच्चा मेरा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने DNA टेस्ट को दी मंजूरी
बच्चों की मोबाइल लत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! खेल को मौलिक अधिकार बनाने पर आ सकता है बड़ा फैसला
कॉकरोच प्रोटेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनेगा हाई-लेवल पैनल; जानें कौन होंगे शामिल