हैदराबाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी 16 सितंबर को हैदराबाद में नवगठित कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने नई कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में बुलाई है। इसके अगले दिन 17 सितंबर को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी।"
वेणुगोपाल ने बताया कि 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के निकट एक विशाल जनसभा होगी। कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी नई कार्य समिति (CWC) का गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

More Stories
सायोनी घोष वाले 20 बागी सांसदों में भी फूट! 17 BJP में होंगे शामिल, 3 ने क्यों बनाई दूरी?
केंद्र का समर्थन बंद हुआ तो एक दिन भी नहीं चल पाएगी हिमाचल सरकार: सिकंदर कुमार
अभिजीत दीपके फिर मैदान में, नए आंदोलन का ऐलान; अब किसके खिलाफ खोला मोर्चा?